गढ़वाल क्रिकेट लीग 2026 कु खिताब एस आर ऋषिकेश लीजेंटन जीति

श्रीनगर। पांचौं गढ़वाल क्रिकेट लीग टूर्नामेंट-2026 कु फैनल एस आर ऋषिकेश लीजेंटन जीति याली। श्रीनगर गढ़वाल मा खय्लैंणु गढ़वाल क्रिकेट लीग कु फैनल मैच चमोली रॉयल अर एस अर ऋषिकेशा बीच खेल्यें ग्यायी। जैमा एस अर ऋषिकेश न चमोली रॉयल तैं चार विकट से हरे द्यायी।

चमोली रॉयलन टॉस जीतिकि पैलि ख्यलण कु फैसला कायी। जैमा चमोली रॉयलन 20 ओबर मा 177 रन बणै। त एसआर ऋषिकेश लीजेंटक सिरफ चार खिल्वार हि औट ह्वेन अर उन्न 17 ओबर मा हि 179रन बणै की मैच जीति द्यायी।

चमोली रॉयल तरफा बिटि पूर्वांश धु्रव न 53 रन, अभय क्षेत्रीन 41 रन त सुमित सिंगन 38रन बणै।

177 रन बणौंण वास्ता एस अर ऋषिकेशा ओपरन खिल्वारू न बौत अच्छी सुरूवात कायी अर मैज कबि बि अपणि पकड़ बिटि भैर नीं जाणि द्यायी। एस अर ऋषिकेशा तरफा बिटि कमल सिंगन 52 रन, विजय बोरा न 37, त कप्तान नीरज राठौरन 55 रन बणि। नीरज आखिर तक औट नीं ह्वै।

एस आरा आर्यन कपूर तैं मैच ऑफ प्लेयर कु खिताब दिये ग्यायी। एस आर ऋषिकेशा आर्यन कपूरन चार ओवर मा 23 रन देकैकि 4 खिल्वारू तैं औट कायी।

गेंदबाजिम सुमित तैं मैच ऑफ द टूर्नामेंट दिये ग्यायी। मैन ऑफ सीरीज कु खिताब ऋषिकेश लीजेंटा का नीरज राठौर तैं दिये ग्यायी।

एस अर ऋषिकेशा कप्तान न मैच जितणा बाद अपणि यीं जीत ता वास्ता खिल्वारू मेनत, कोच अर टीम मैनजमेंट खास कैकि टीम ओनर सिद्धार्थ रावत कु अभार बोलि। उन्न बोलिकि टीम ओनर सिद्धार्थ रावता कु सहयोग से टीम आत्मविस्वास दगड़ि खय्लणा खुणि गायी आर जीति ग्यायी।

त वखि टी ओनर सिद्धार्थ रावतन बोलि कि यु खिल्वारू की मेनत कु नतीजा च उन्न सबि खिल्वारू तैं बधै द्यायी अर बोलिकि भवेष्य मा बि मि यु खिल्वारू वास्ता हरेक तरौं से सहयोग करणा खुणि त्यार छौ।

गढ़वाल क्रिकेट लीग 2026 का खिताब एस आर ऋषिकेश लीजेंट ने जीता

श्रीनगर। पाँचवां गढ़वाल क्रिकेट लीग टूर्नामेंट-2026 का फाइनल मुकाबला एस आर ऋषिकेश लीजेंट्स ने जीत लिया। श्रीनगर गढ़वाल में खेले गये फाइनल मैच में चमोली रॉयल और एस आर ऋषिकेश के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें एस आर ऋषिकेश ने चमोली रॉयल को चार विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

चमोली रॉयल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 177 रन बनाए। जवाब में एस आर ऋषिकेश लीजेंट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र चार विकेट खोकर 17 ओवर में ही 179 रन बनाकर मैच जीत लिया।

चमोली रॉयल की ओर से पूर्वांश ध्रुव ने 53 रन, अभय क्षेत्री ने 41 रन और सुमित सिंह ने 38 रन का योगदान दिया।

177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस आर ऋषिकेश की टीम को ओपनरों ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई और टीम ने पूरे मैच के दौरान अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। एस आर ऋषिकेश की ओर से कमल सिंह ने 52 रन, विजय बोरा ने 37 रन और कप्तान नीरज राठौर ने नाबाद 55 रन बनाए। नीरज राठौर अंत तक आउट नहीं हुए।

एस आर के आर्यन कपूर को ‘मैच ऑफ प्लेयर’ का पुरस्कार दिया गया। उन्होंने चार ओवर में 23 रन देकर चार खिलाड़ियों को आउट किया।

गेंदबाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सुमित को ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया, जबकि ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का खिताब ऋषिकेश लीजेंट्स के नीरज राठौर को दिया गया।

आर ऋषिकेश के कप्तान ने मैच जीतने के बाद इस जीत का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत, कोच और टीम प्रबंधन को देते हुए विशेष रूप से टीम ओनर सिद्धार्थ रावत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि टीम ओनर सिद्धार्थ रावत के सहयोग से टीम आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरी और शानदार जीत हासिल कर सकी।

वहीं टीम ओनर सिद्धार्थ रावत ने कहा कि यह खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि भविष्य में भी वे खिलाड़ियों को हर प्रकार से सहयोग देने के लिए सदैव तैयार रहेंगे। उन्होंने श्रीनगर और ऋषिकेश की जनता का भी आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *