जनधन खाताधारकों को मिल सकता है 15 अगस्त को तोहफा
UK Dinmaan

जनधन खाताधारकों के लिए खुशखबरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले से बडे़ तोहफे का ऐलान कर सकते हैं। सूत्रों के हवाले से प्रधानमंत्री मोदी वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए जनधन खातों में ओवर ड्राफ्ट सुविधा को दोगुना कर 10 हजार रुपये करने की घोषणा कर सकते हैं। फिलहाल इन खातों के छह महीने ठीक से चलने के बाद 5,000 रुपये तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा दी जाती है।
सूत्रों के मुताबिक, सरकार इसके साथ ही आकर्षक लघु बीमा योजना की भी घोषणा कर सकती है, जिसमें रुपे कार्ड होल्डर्स को मिलने वाले मुफ्त दुर्घटना बीमा की राशि को 1 लाख रुपये से बढ़ाया जा सकता है।
बता दें कि प्रधानमंत्री जनधन योजना का दूसरा चरण 15 अगस्त को पूरा होने जा रहा है। पिछले चार साल में इसके तहत 32.25 करोड़ जनधन खाते खुले, जिनमें में कुल 80,674.82 करोड़ जमा हैं।
